हल्द्वानी। मंडी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा कांस्टेबल ललित मेहरा और अमर सिंह के साथ बीती रात फायर स्टेशन के पास गश्त पर थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन टीम को देखकर वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवांग केसरवानी पुत्र लल्लू केसरवानी निवासी आंचल डेयरी के पास, मंगलपड़ाव बताया। पुलिस आरोपी से चरस की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।





