Home » उत्तराखंड » रेड लाइट पर जल्दबाज़ी पड़ी भारी! ग्रीन सिग्नल मिलते ही ट्रक की चपेट में आई महिला, मौत से मचा हड़कंप

रेड लाइट पर जल्दबाज़ी पड़ी भारी! ग्रीन सिग्नल मिलते ही ट्रक की चपेट में आई महिला, मौत से मचा हड़कंप

Share Now

देहरादून। शिमला बाईपास चौक पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। रेड सिग्नल होने पर महिला चौक क्रास करने लगी, इसी दौरान ग्रीन सिग्नल होने पर ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ाई तो महिला ट्रक की चपेट में आ गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

आरोपित चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है व चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्वजन की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
बंसल होम निवासी मुर्शिदुल निशां (55 वर्ष) किसी काम से माजरा गई हुई थीं। शाम को वह विक्रम से शिमला बाईपास चौक पहुंचीं और वहां से उन्होंने शिमला बाईपास रोड की तरफ जाना था।
रेड लाइट होने पर वह चौक क्रास करने लगीं, इसी दौरान ग्रीन सिग्नल हो गया। चौक पर खड़े ट्रक चालक ने भी शिमला बाईपास की तरफ जाना था तो ग्रीन सिग्नल होने पर उसने भी ट्रक आगे बढ़ा दिया।
चालक ने पैदल जा रही महिला को नहीं देखा और बायीं साइड से महिला को टक्कर मार दी। इस पर महिला सड़क पर गिर गई और पीछे वाले टायर की चपेट में आ गईं।
गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां पर लोग जुटे तो आरोपित चालक फरार हो गया।
चौकी प्रभारी आइएसबीटी आशीष कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। आरोपित चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score