बनभूलपुरा में स्मार्ट मीटर लगाने के काम की शुरुआत होते ही लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में ही टीम 67 उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगा पाई।
ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को बनभूलपुरा में मलिक का बगीचा लाइन नंबर एक एवं बाजार क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू करते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने 67 उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए।





