Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड सड़क हादसा: रोडवेज बस ने मारी टक्कर, विक्रम चालक की मौत!

उत्तराखंड सड़क हादसा: रोडवेज बस ने मारी टक्कर, विक्रम चालक की मौत!

Share Now

देहरादून: विकासनगर के जीवनगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक विकासनगर से यमुनोत्री की ओर जा रही रोडवेज बस ने सामने से आ रहे एक विक्रम वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विक्रम सड़क पर पलट गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल चालक को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त बस चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले की गहन जांच करने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score