Home » उत्तराखंड » होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर

होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर

Share Now

रुद्रपुर। छत से होली के दिन पानी फेंकने पर बाइक सवार युवकों ने किशोर पर दो राउंड फायर कर दिए। जिससे किशोर बाल बाल बच गया। बाद में हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें बाइक सवार चार किशोर कैद मिले, फिलहाल पुलिस फुटेज की मदद से फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को होली के दिन इंदिरा कालोनी गली नंबर छह निवासी अंश पुत्र धर्मेंद्र कुमार घर के छत पर होली खेल रहा था। जबकि उसकी मां ममता देवी समेत अन्य आसपास के लोग घरों के बाहर सड़क पर थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां से एक बाइक पर चार किशोर जा रहे थे। यह देख अंश ने उन पर पानी फेंक दिया। जिसके कुछ देर बाद बाइक सवार चारों किशोर वापस आए।

इसमें से एक किशोर बाइक से उतरा और छत पर खड़े अंश की ओर तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। जिससे अंश बाल बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर सड़क पर खड़ी अंश की मां ममता समेत अन्य आसपास की महिलाएं डर गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, बाइक सवार चारों किशोर तेजी से फरार हो गए। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें बाइक सवार किशोर कैद मिले।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score