Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई…दो युवकों की मौत, कई घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई…दो युवकों की मौत, कई घायल

Share Now

हल्द्वानी। बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पू क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार सुबह के समय बाजपुर की ओर जा रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो युवकों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।
सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस के अनुसार आज प्रातः 07.30 बजे कांस्टेबल मिथुन कुमार द्वारा गडप्पू चैक पोस्ट से सूचना दी कि कालाढूगी- बाजपुर रोड पर गडप्पू चैक पोस्ट के लगभग 02 किलोमीटर बाजपुर की तरफ एक कार संख्या यूपी 14 जीएन 4349 टाटा टियागो जो गाजियाबाद से नैनीताल को जा रही थी जिसमें 05 व्यक्ति व 02 बच्चे सवार थे जो अनियन्त्रित होकर सडक किनारे पेड से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है जिसमें सवार सभी 03 व्यक्ति व 02 बच्चे गम्भीर रूप से घायल है। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार हेतु निजी वाहन की सहायता से बाजपुर अस्पताल भिजवा दिया गया था तथा मौक पर 02 व्यक्ति की स्थिति अत्यन्त गम्भीर थी जिन्हे 108 एम्बुलेन्स की मदद के सीएचसी कालाढूंगी लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा दोनो व्यक्तियो को मृत घोषित कर दिया गया । मृतको की शिनाख्त प्रदीप यादव पुत्र राजेश यादव निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र-28 वर्ष व मृतक राहुल पुत्र गौरी शंकर यादव निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र-18 वर्ष के रूप में हुई। हादसे में विवेक यादव पुत्र गौरीशंकर यादव निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र-23, दीपांशु पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला सुदमा थाना बेवर जिला मैनपुरी, ज्योति पत्नी प्रदीप यादव निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र-27 वर्ष व अन्नईया उर्फ परी पुत्र प्रदीप यादन उम्र-3 वर्ष 6 माह व किट्टू पुत्री प्रदीप यादव उम्र- डेढ वर्ष के रूप में हुई। घायलों के पड़ोसी विक्रान्त ने फोन पर बताया कि घायलो के परिजन गाजियाबाद से पहुंच रहे हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score