Home » उत्तराखंड » लालकुआं में व्यापार मंडल सदस्यता अभियान 26 मार्च से शुरू

लालकुआं में व्यापार मंडल सदस्यता अभियान 26 मार्च से शुरू

Share Now

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल की नगर इकाई लालकुआं के चुनाव हेतु सदस्यता अभियान 26 मार्च से प्रारंभ हो रहा है।

ज़िला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि मुख्य सदस्यता प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में 8 सदस्यों की टीम बनाई गई है जिसमें संजीव शर्मा, अशोक अग्रवाल, अरुण जोशी, राज कुमार सेतिया, इस्तकार अंसारी, दीप नयाल, अनिल सिंह संजू, सुभाष नागर डोर टू डोर जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे, लालकुआं के समस्त व्यापारियों से निवेदन है कि सदस्यता ग्रहण करने की कृपा करें, सदस्यता हेतु दुकान का लाइसेंस, बिजली, पानी, बिल, जी एस टी,या कोई फर्म का प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप में देना होगा, एक दुकान में एक ही व्यक्ति को सदस्यता दी जायेगी।

जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा कहा गया कि व्यापारियों की एकता हेतु लालकुआं के समस्त व्यापारी संगठन की सदस्यता ग्रहण करें।निवर्तमान कार्यकारिणी सदस्यता अभियान में सहयोग करेगी।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score