Home » मनोरंजन » रातोंरात सिंगिग स्टार बना उत्तराखंड का ये सिंगर, सलमान खान भी हुये फैन, जानिये कैसे

रातोंरात सिंगिग स्टार बना उत्तराखंड का ये सिंगर, सलमान खान भी हुये फैन, जानिये कैसे

Share Now

मान पानू इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो I-Popstar में प्रतिभाग कर रहे हैं. जहां से उनका एक ब्रेकअप सॉन्ग वायरल हुआ है

देहरादून: उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. खेल जगत, बॉलीवुड, राजनीति हो या फिर देश की सरहद पर खड़े सैनिक, हर जगह देवभूमि उत्तराखंड के युवा खड़े नजर आते हैं. पहाड़ से आने वाली प्रतिभाओं को हमेशा लोगों ने खूब प्यार दिया है. ऐसे ही एक प्रतिभा आजकल उभर रही है. यह युवा अपनी टैलेंट से संगीत जगत में तहलका मचा रहा है. इस युवा का नाम मान पानू है.

कुमाऊं के छोटे से इलाके से आने वाले मान पानू महज 25 साल के हैं. इस छोटी सी उम्र में उनकी आवाज में गजब की गंभीरता है. इन दिनों मान पानु के गाने की लाइन हर किसी की जुबान पर है. मान पानू इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो I poposter में हिस्सा ले रहे हैं. जहां वे अपनी आवाज और गाने के शब्दों को लेकर छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग सुन रहे हैं. उनकी मखमली आवाज के दीवानों में सलमान खान भी शामिल हो गए हैं.

मान पानू उत्तराखंड के नैनीताल जिले से ताल्लुक रखते हैं. मान पानू ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी से मैथमेटिक्स में डिग्री की है. साल 2022 से वह मुंबई में ही असिस्टेंट म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर काम भी कर रहे हैं. रियलिटी शो में I M DONE गाने के बाद से वह वायरल हो गये हैं. उनके गाने के लिरिक्स हर किसी की जुबान पर चढ़ गये हैं. मान पानू के दूसरे गाने भी अब सोशल मीडिया पर खूब देखें जा रहे हैं. जिससे उनकी सोशल विजिबिलिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर उनके फॉलोअर्स भी बढ़ रहे हैं.

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी मान पानू को प्रेज कर रहे हैं. सुपरस्टार सलमान खान ने भी मान पानू के गाने का ट्रैक अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसमें सलमान खान ने लिखा बहुत समय बाद एक अच्छा ट्रैक आया है. काश यह मेरा एक गाना होता. सलमान खान ने उनके इस गाने को अपनी सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करते हुए मान पानू को टैग भी किया है.

सिंगिंग रियलिटी शो में जज भी उनके दीवाने हो गए हैं. हाल ही में शो में मान पानु के माता-पिता पहुंचे. तब शो में सभी लोग इमोशनल हो गए. तब मान पानु की मां ने कहा तेरी वजह से हम यहां तक पहुंचे हैं. आज हम जहाज में भी बैठे हैं. जिसका कारण मान पानु की कड़ी मेहनत है.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score