नैनीताल में रिकॉर्ड निस्तारण! DM रयाल के निर्देश पर चौपालों में 1120 उत्तराधिकार प्रकरण सुलझे!
नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल की पहल पर जनपद में भू-राजस्व अधिनियम 1901 की धारा 33-क के तहत निर्विवाद उत्तराधिकार प्रकरणों के निस्तारण का अभियान तेज कर दिया गया है। पटवारी, लेखपाल और कानूनगो की टीमों ने गांव-गांव चौपाल लगाकर खतौनी वाचन के साथ विरासत नामांतरण की प्रक्रिया को गति दी।
15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक चलाए गए इस विशेष अभियान में विभिन्न तहसीलों में कुल 1120 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
तहसीलों में निस्तारण का आंकड़ा इस प्रकार है—
- हल्द्वानी: 240
- नैनीताल: 219
- धारी: 131
- श्री कैंची धाम: 92
- कालाढूंगी: 167
- बेतालघाट: 90
- खनस्यू: 32
- रामनगर: 106
- लालकुआं: 43
DM रयाल ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि चौपालों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर प्रकरणों को मौके पर ही निपटाया जाए। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अपने निर्विवाद उत्तराधिकार मामलों को चौपालों में प्रस्तुत कर त्वरित निस्तारण का लाभ उठाएँ।
जनहित में शुरू की गई यह पहल ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है।





