Home » उत्तराखंड » अभी बारिश से राहत नहीं,खराब रहेगा मौसम।

अभी बारिश से राहत नहीं,खराब रहेगा मौसम।

Share Now

उत्तराखंड में बरसात और धूप की आंख मिचोली के बीच मौसम विभाग ने फिर 13 सितंबर तक यलो अलर्ट जारी कर 9 सितंबर को मैदानी क्षेत्र में गरजन के साथ बरसात की संभावना जताई है जबकि 10 सितंबर को राज्य के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश और आकाशी बिजली गिरने तथा 11 सितंबर को उधम सिंह नगर हरिद्वार जनपद में मौसम बदलने के साथ भारी बरसात की भी चेतावनी मौसम विभाग में दिए जबकि 12 सितंबर को देहरादून,नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बरसात तथा से जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त करते हुए मौसम विभाग ने 13 जनपद को भी येलो अलर्ट जारी किया है तथा लोगों को नदी नालों से दूर रहने का भी आह्वान किया है पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है वही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,पौड़ी तथा बागेश्वर जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत और पुनर्वास कार्य प्रशासन ने जोरों से चला रखा है मंगलवार को भी राज्य के सभी जनपदों में हल्की से मध्य बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score