Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी: एसएसपी के दावों की निकली हवा!…ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस की मिलीभगत से चल रहा नशे का धंधा

हल्द्वानी: एसएसपी के दावों की निकली हवा!…ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस की मिलीभगत से चल रहा नशे का धंधा

Share Now

हल्द्वानी। पुलिस कप्तान के नशामुक्त जनपद के दावे ट्रांसपोर्ट नगर में ध्वस्त होते दिख रहे हैं। हालात यह हैं कि टीपीनगर चौकी की नाक के नीचे ही अवैध शराब और सट्टे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। चौकी पुलिस की पीठ पीछे यह धंधा इतने शबाब पर है कि अब इसे रोकना मुश्किल नहीं बल्कि नामुमकिन जैसा लग रहा है।

स्थानीय कारोबारी बताते हैं कि रोजगार के नाम पर आवंटित दुकानों की आड़ में ट्रांसपोर्ट नगर आज जुएं, सट्टे और शराब का अड्डा बन चुका है। गरीब मजदूर रोजाना इस दलदल में फंसकर तबाही की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि पुलिस महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस धंधे की पूरी जानकारी आबकारी विभाग और चौकी पुलिस तक सभी को है। फिर भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। सूत्रों के मुताबिक कुछ पुलिस कर्मियों और आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत से यह काला कारोबार वर्षों से बेरोकटोक जारी है।

जनता पूछ रही है—जब चौकी से चंद कदम दूर ही शराब–सट्टे के अड्डे चल रहे हैं, तो फिर पुलिस का पहरा आखिर किसलिए है? क्या नशामुक्त जनपद सिर्फ कागजों तक ही सीमित है

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score