Home » देश » एसटीएफ ने तस्‍कर दबोचा, हथियारों का जखीरा मिला

एसटीएफ ने तस्‍कर दबोचा, हथियारों का जखीरा मिला

Share Now

आठ ऑटोमैटिक पिस्टल मैग्‍जीन के साथ बरामद, मध्‍य प्रदेश से जुडे तार

एसटीएफ जुलाई में 03 प्रकरणों में 15  पिस्टल व कारतूसो के साथ 04 को कर चुकी है गिरफ्तार

रुद्रपुर : उत्‍तराखंड स्‍पेशल टास्‍क फोर्स (एसटीएफ) के हाथ बडी कामयाबी लगी है। एसटीएफ ने एक तस्‍कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार मिले हैं। इसमें आठ ऑटोमैटिक पिस्टल मैग्‍जीन के साथ बरामद किए गए। उसके तार मध्‍य प्रदेश से भीद जुड रहे हैं। आरोपी पूर्व में भी लूट और तस्‍करी में जेल जा चुका है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि पंचायती चुनाव के दृष्टिगत अन्‍य राज्यो से हथियारों की स्मगलिंग की जा सकती है। इस सम्बन्ध में एसटीएफ टीमों को निगरानी के लिए विशेष निर्देश दिए गये थे। हथियारों की तस्करी में संलिप्त पूर्व में जेल गये अथवा प्रकाश में आये अपराधियों पर भी नजर रखी जा रही थी।  इसी क्रम में रात को  एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने  ऊधमसिंहनगर के थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर से खजान सिहं  निवासी बागवाला, थाना रूद्रपुर उम्र-24 वर्ष को 08 पिस्टल मय मैगजीन के साथ गिरप्तार किया ।  पूछताछ में इस गिरोह के 04 अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है।

खजान पूर्व में भी उधमसिंहनगर में लूट तथा अवैध हथियार की तस्करी में जेल जा चुका है। यह अपने साथियों के साथ पिछले कुछ वर्षो से बहरानपुर, मध्यप्रदेश से सरताज नाम के व्यक्ति से जो मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों का बड़ा तस्कर है,  हथियार लाता था। अपने साथियो के साथ इसने पूर्व में भी इस प्रकार की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड में सप्लाई की है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score