Home » उत्तराखंड » गौचर में राज्यस्तरीय कृषि मेला शुरू, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पहुंचेंगे

गौचर में राज्यस्तरीय कृषि मेला शुरू, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पहुंचेंगे

Share Now

चमोली के गौचर में किसान दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कृषि मेला शुरू हो गया। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक अनिल नौटियाल कार्यक्रम में मौजूद हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचेंगे। मेले में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी लगे हैं। साथ ही खेती किसानी के उपकरण भी मौजूद हैं।

राज्यस्तरीय कृषि मेले में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी लगे हैं। साथ ही खेती किसानी के उपकरण भी हैं।

यहां मैदान में जहां पहाड़ की सीढ़ीनुमा खेती दिखेगी। वहीं बागवानी के भी दर्शन होंगे। एक हिस्से में पहाड़ का पशुपालन बदरी गाय भी दिखेगी तो वहीं ट्राउट  मछली, कीवी उत्पादन सहित कई मॉडल यहां तैयार नजर आएंगे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score