Home » उत्तराखंड » श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स, कई जिलों को सीधा मिलेगा फायदा

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स, कई जिलों को सीधा मिलेगा फायदा

Share Now

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति अगले तीन वर्ष या फिर इन पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक के लिए की गई है.

देहरादून: राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को संविदा के आधार पर 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स मिल गए हैं. इन डॉक्टरों की नियुक्ति को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अनुमोदित किया है.

मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की नियुक्ति के लिए एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित की गई साक्षात्कार कमेटी ने वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का चयन किया है. चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बयान जारी करते हुए कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में नौ विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है. इन चिकित्सकों की नियुक्ति से प्रशिक्षण और शिक्षण गतिविधियों में सुधार होगा.

डॉक्टर कुलदीप सिंह को कार्डियोलॉजी विभाग, डॉ देवेंद्र कुमार को न्यूरो सर्जरी और इंदिरा यादव को रेडियोथैरेपी विभाग में प्रोफेसर पद पर नियुक्ति दी गई है. इसी तरह डॉक्टर सौरभ सच्चर को रेडियो डायग्नोसिस, दो विक्की बक्शी को रेस्पिरेट्री मेडिसिन और डॉक्टर शीबा राणा को नाक कान गला विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है.

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए डॉक्टर निधि बहुगुणा को गायनी विभाग और डॉक्टर सुफिया खान को नेत्र विभाग व डॉ छत्र पाल को एमरजैंसी मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति दी गई है. इन सभी चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति अगले तीन वर्ष या फिर इन पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक के लिए की गई है.

चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में फैकल्टी सदस्यों की तैनाती होने से एमबीबीएस कोर्स कर रहे छात्रों की शिक्षण संबंधी दिक्कतें दूर होगी. श्रीनगर सहित आसपास के कई जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score