Home » उत्तराखंड » हल्द्वचौड़ में हिंदी फीचर फिल्म “विद्या” का शानदार प्रदर्शन, दर्शकों ने जमकर की प्रशंसा

हल्द्वचौड़ में हिंदी फीचर फिल्म “विद्या” का शानदार प्रदर्शन, दर्शकों ने जमकर की प्रशंसा

Share Now

हल्द्वचौड़ के केशव प्लाज़ा में रियल कैलिबर प्रोडक्शन के तेजोराज पटवाल द्वारा निर्मित और संजय दास निर्देशित हिंदी फीचर फिल्म “विद्या” का पांचवां दिन भी बेहद सफल रहा। फिल्म को मिल रही उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए इसका प्रदर्शन 4 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे किया जाएगा।

दर्शकों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और संदेश को काफी सराहा है, जिसकी बदौलत फिल्म का सफल प्रदर्शन लगातार जारी है। आज के शो की विशेष आकर्षण रहीं फिल्म की बाल मुख्य कलाकार तेजस्विनी गंगोला, जो अपनी मां श्रीमती रितु गंगोला के साथ नैनीताल से फिल्म देखने पहुंचीं।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य एवं निर्माता–निर्देशक विक्की योगी ने तेजस्विनी के अभिनय की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि “तेजस्विनी ने जिस परिपक्वता से किरदार को निभाया है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है। उनकी मौजूदगी से दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।”

फिल्म की शूटिंग चमोली गढ़वाल के देवाल के पास स्थित खूबसूरत बांड गांव में की गई है। फिल्म निर्माण में शिक्षक संघ की लीडर श्रीमती मधु पटवाल का विशेष सहयोग रहा। फिल्म के कार्यकारी निर्माता सुदीप जुगरान ने बताया कि “विद्या सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी देती है, इसलिए इसे हर किसी को जरूर देखना चाहिए।”

आज फिल्म देखने पहुंचे प्रमुख दर्शकों में श्रीमती सरिता गंगोला, कविता गंगोला, मानव विकास सेवा संस्थान की सचिव पूनम चंद्र, श्रीमती हेमलता बेलवाल, मीरा सिंह, साक्षी बेलवाल, मनोज गंगोला, अजय बहादुर बिष्ट, आल्हा शाह, सुनील शाह, मिनरल गंगोला और युवा बिल्डर कौस्तुभ चंदोला सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

फिल्म को अब तक सैकड़ों दर्शक देख चुके हैं और लगातार इसकी प्रशंसा करते हुए इसे एक प्रभावशाली व देखने योग्य फिल्म बताया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score