Home » उत्तराखंड » कुमाऊं: XUV700 में अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

कुमाऊं: XUV700 में अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Share Now

SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी का नशा तस्करों पर करारा वार

हल्द्वानी पुलिस ने XUV 700 से अवैध लग्जरी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

लाखों की 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन सीज

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025* के अंतर्गत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री डॉ. मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में *एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* के निर्देशन में व *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी श्री रोहिताश सागर* के नेतृत्व में *चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव उ0नि0 अनिल कुमार* एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान *लग्जरी वाहन XUV700 (UK-04AJ-7676)* की तलाशी में एक तस्कर को *25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सिमरन प्रीत उम्र: 36 वर्ष, पिता- परविंदर सिंह
निवासी- गोविंदपुरा सुभाषनगर, हल्द्वानी

अभियुक्त बाइक मैकेनिक शॉप चलाता है, अवैध शराब हरियाणा से हल्द्वानी लेकर आया था।

बरामदगी

Red Label- 10 पेटी
Jameson – 05 पेटी
Ballantine’s- 05 पेटी
Blonde – 05 पेटी
➡️ कुल: 25 पेटी अवैध शराब
➡️ अनुमानित कीमत: ₹6,00000/-

वाहन: XUV700 (UK-04AJ-7676)

पुलिस टीम

उ0नि0 अनिल कुमार, चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव
उ0नि0 रेनू सिंह
कानि0 दिनेश नगरकोटी

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score