Home » उत्तराखंड » दुखद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त कांस्टेबल शुभम रावत की सड़क दुर्घटना में मौत

दुखद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त कांस्टेबल शुभम रावत की सड़क दुर्घटना में मौत

Share Now

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त कांस्टेबल शुभम रावत का सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल शुभम रावत कांवड़ ड्यूटी से लौट रहे थे।

अल्मोड़ा पुलिस के अनुसार मूल रूप से ग्राम-गोराण जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल देहरादून के निवासी जो पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में आरक्षी के पद में भर्ती हुए थे और वर्तमान में अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे,

दिनांक- 27/07/2025 को कांवड़ मेला ड्यूटी से लौटते समय धामपुर के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए, जिससे पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अल्मोड़ा पुलिस परिवार द्वारा मृतक कांस्टेबल शुभम रावत के दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त कीकहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें, उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। मृतक कांस्टेबल शुभम रावत के पुलिस विभाग में योगदान को पुलिस विभाग में हमेशा याद रखा जाएगा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score