Home » उत्तराखंड » रामनगर में पूर्व प्रधान ने खुद को मारी गोली:लाइसेंसी रिवॉल्वर से किया सुसाइड, विदेश में रहते हैं दोनों बेटे

रामनगर में पूर्व प्रधान ने खुद को मारी गोली:लाइसेंसी रिवॉल्वर से किया सुसाइड, विदेश में रहते हैं दोनों बेटे

Share Now

नैनीताल के रामनगर में पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वे कुछ समय से तनाव में चल रहे थे और डिप्रेशन की दवाएं ले रहे थे। मामला उमेदपुर गांव का है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम (FSL) ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

कनपटी पर मारी गोली एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान रक्सपाल सिंह पूरेवाल (78) सुबह साढ़े 9 बजे घर के पास टहल रहे थे। आंगन में पेड़ की टहनियां बड़ी होने पर घर में काम करने वाले सुभाष से पेड़ की छंटाई करने के लिए कहा। जिसके बाद सुभाष पेड़ की टहनियां काटने लगा। इस दौरान रक्सपाल सिंह की पत्नी आंगन में बैठी थी। जिसके बाद पूर्व प्रधान कमरे में चले गए। सुबह करीब 10 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद रक्सपाल की पत्नी और नौकर सुभाष कमरे की ओर दौड़े, जहां रक्सपाल सिंह के कनपटी पर गोली लगी थी और वे कमरे में गिरे हुए मिले।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि रक्सपाल सिंह पूरेवाल को कमरे में गिरने और सिर से खून निकला देख उन्होंने शोर मचाना शुरू किया और पड़ोसियों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर करीब सुबह 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विदेश में रहते हैं दोनों बेटे एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि रक्सपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ उमेदपुर में रहते थे। उनके दो बेटे हैं। जिनमें से एक कनाडा और दूसरा अमेरिका में रहता है। घर की देखभाल के लिए एक युवक उनके यहां काम करता है।

डिप्रेशन की दवाएं ले रहे थे रक्सपाल पड़ोसी प्ररमजोत सिंह ने बताया कि रक्सपाल सिंह कुछ समय से डिप्रेशन की दवाएं ले रहे थे। शायद इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score