Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी: गौला नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट पर एसडीएम मौके पर मौजूद

हल्द्वानी: गौला नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट पर एसडीएम मौके पर मौजूद

Share Now

हल्द्वानी: गौला नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट पर

हल्द्वानी में हो रही भारी बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर तेजी से बढ़कर 55 हजार क्यूसेक से अधिक हो गया है। सोमवार को एसडीएम राहुल शाह ने गौला पुल का निरीक्षण किया और बताया कि जल स्तर बढ़ने से NHAI द्वारा निर्मित चेक डैम को नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल पुल से आवागमन सामान्य है, लेकिन नदी का बहाव दिशा बदलकर पीडब्ल्यूडी की रेलवे फाटक और पुल के मध्य भाग की ओर मुड़ गया है, जिससे स्थिति चिंताजनक हो गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी के निर्देश दिए हैं।

लोगों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे और पुल के आसपास अनावश्यक रूप से न रुकें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम विभाग पहले ही भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर चुका है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score