Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी में स्कूटी वाला चरस तस्कर पकड़ा गया

हल्द्वानी में स्कूटी वाला चरस तस्कर पकड़ा गया

Share Now

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीपी नगर चौकी पुलिस टीम ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, जो स्कूटी में छुपाकर चरस की तस्करी कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी, प्रकाश सिंह नैनवाल (28), निवासी धौलखेड़ा, बरेली रोड हल्द्वानी, की स्कूटी की डिग्गी से 497 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हल्द्वानी पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ एक सख्त संदेश है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score