Home » उत्तराखंड » ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर रानीखेत की सेवानिवृत्त शिक्षिका से 43 लाख की ठगी

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर रानीखेत की सेवानिवृत्त शिक्षिका से 43 लाख की ठगी

Share Now

एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 43 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला ने खुद को एक फाइनेंशियल कंपनी की अधिकारी बताकर निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच दिया था।

रानीखेत, जिला अल्मोड़ा निवासी 68 वर्षीय वृंदा पंत ने साइबर क्राइम थाना पंतनगर में तहरीर दी है कि 18 सितंबर को उनके मोबाइल पर आरोही नामक महिला का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने खुद को फाइनेंशियल वर्ल्ड के एनालिस्ट शिव सहगल की कंपनी “नुवामा एज” की अधिकारी बताया और ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

आरोपी महिला ने वृंदा पंत को एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया, जहां कथित सदस्य निवेश और मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे थे। इन गतिविधियों से प्रभावित होकर शिक्षिका ने सात अक्तूबर से छह नवंबर के बीच कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए और अलग-अलग खातों में कुल 43 लाख 70 हजार 970 रुपये जमा कर दिए।

ठगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि निवेश सुरक्षित है और जल्द दुगना मुनाफा मिलेगा। लेकिन जब उन्होंने मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की तो वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप अचानक बंद हो गए।

साइबर क्राइम थाना पंतनगर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संबंधित बैंक खातों की जांच की जा रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score