Home » उत्तराखंड » रिटायर्ड साइंटिस्ट को UPI पेमेंट में आई दिक्कत, मिला दिया साइबर ठगों को फोन; खाते से उड़ गए 3.39 लाख रुपये

रिटायर्ड साइंटिस्ट को UPI पेमेंट में आई दिक्कत, मिला दिया साइबर ठगों को फोन; खाते से उड़ गए 3.39 लाख रुपये

Share Now

देहरादून। गूगल पे से पेमेंट में आ रही दिक्कत के चलते भारतीय पेट्रोलियम संस्थान से सेवानिवृत विज्ञानी ने गूगल पर हेल्पलाइन नंबर ढूंढा और मदद मांगनी चाही। मगर साइबर ठगों ने मदद के बजाय उनसे 3.39 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में संजय सेमवाल निवासी जोगीवाला ने बताया कि उनके पिता डा. पीसी सेमवाल (82 वर्ष) भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून से वरिष्ठ विज्ञानी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 23 दिसंबर को उनके पिता के गूगल पे में तकनीकी दिक्कत आ रही थी।

एसबीआइ ने 15 दिसंबर को गूगल पे को निष्क्रिय कर दिया था। इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 23 दिसंबर को गूगल पर हेल्पलाइन नंबर खोजा। कुछ ही मिनटों में उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप पर वीडियो काल किया।

काल करने वाले व्यक्ति ने गूगल पे निष्क्रियता की समस्या का समाधान करने का दावा करते हुए कहा कि वह एसबीआइ का कार्यकारी अधिकारी है।

व्यक्ति ने वाट्सएप पर एक एपीके फाइल साझा की, जिसके बारे में उनके पिता को कोई जानकारी नहीं थी। ठग ने उनके पिता का मोबाइल हैक करते हुए खाते से 3.39 लाख रुपये निकाल लिए।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score