Home » उत्तराखंड » रिटायर्ड प्रोफेसर ऑनलाइन जॉब ठगी का शिकार, 7.5 लाख रुपए गवाए

रिटायर्ड प्रोफेसर ऑनलाइन जॉब ठगी का शिकार, 7.5 लाख रुपए गवाए

Share Now

रुद्रपुर।ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर से साढ़े सात लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने इंटरनेट पर नौकरी खोजते समय फर्जी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एलायंस सिटी निवासी महेंद्र सिंह पाल पुत्र ब्रह्मादीन पाल ने बताया कि वह जून 2025 में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अगस्त में ऑनलाइन सर्च करते हुए कथित यूएनडीपी (United Nations Development Programme), हांगकांग के प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए आवेदन किया था।

इसके बाद कई फर्जी मेल आईडी से उनसे संपर्क किया गया। ठगों ने खुद को यूएनडीपी हांगकांग का असिस्टेंट टीम लीडर (एचआर) बताते हुए वीजा, सरकारी आवास और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे दस्तावेज और धनराशि मांगी।

विश्वास में आकर पीड़ित ने ठगों द्वारा दिए गए चीनी बैंक खाते में कुल ₹7,50,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो माह बीतने के बाद भी न तो वीजा मिला और न कोई आधिकारिक दस्तावेज, तब उन्हें ठगी का पता चला।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साइबर ठगी की जांच शुरू कर दी गई है

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score