संगठन को मजबूत एवं सशक्त तथा ग्रामीण समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए ग्राम प्रधान, एवं अध्यक्ष गोला खनन मजदूर उत्थान समिति रमेश चंद जोशी ने नैनीताल जिला कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए की दावेदारी की। रमेश जोशी वर्तमान में जिला नैनीताल में कांग्रेस में उपाध्यक्ष है। आज हल्द्वानी स्वराज आश्रम में कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान में मध्य प्रदेश से पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान सांसद रहे सुखदेव पांसे , विधायक ममता राकेश, पीसीसी सदस्य पुष्कर जैन, संदीप सहगल के समक्ष आवेदन किया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, विधायक सुमित हृदेश संजीव आर्य वर्तमान अध्यक्ष राहुल छिमवाल, एडवोकेट बालम सिंह बिष्ट, हरेंदर बोरा, नितिन पंत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश जोशी ने कांग्रेसी मित्रों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।




