नैनीताल पुलिस ने काली फिल्म लगी चार पहिया वाहनों के साथ हूटर लगे वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे और उन पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही हटवाया।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर शुक्रवार को हल्द्वानी और लाल कुआं कोतवाली पुलिस द्वारा नैनीताल सीमा से लगे बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। नैनीताल के विभिन्न थाना पुलिस चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग की।पुलिस ने नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के चालान करने के साथ-साथ उनके दस्तावेजों और वाहन चालकों के लाइसेंस भी चेक किए। वाहनों को खुलवाकर जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने काली फिल्म लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि यह पूरी तरह अवैध है। इसका मुख्य कारण यह है कि काली फिल्म लगे वाहनों से अपराधों को बढ़ावा मिलने की आशंका रहती है और अपराधियों की पहचान में भी बाधा उत्पन्न होती है।एसएसपी ने बताया कि वाहन में लगी काली फिल्म को उतारने की कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।





