Home » उत्तराखंड » देहरादून एयरपोर्ट पर हड़कंप! बेंगलुरु जा रहे युवक के बैग में मिला जिंदा कारतूस

देहरादून एयरपोर्ट पर हड़कंप! बेंगलुरु जा रहे युवक के बैग में मिला जिंदा कारतूस

Share Now

डोईवाला। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से मंगलवार शाम एयरपोर्ट पहुंचे एक युवक के पास जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद सीआइएसएफ ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे जौलीग्रांट पुलिस चौकी लाया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि आरोपित युवक बेंगलुरु के एक होटल में कार्य करता है। जो की इंडिगो एयरलाइंस की मंगलवार शाम को जाने वाली फ्लाइट से बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। तभी होल्ड बैगेज की स्क्रीनिंग के दौरान उसके सामान में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।

जांच करने पर वह 7.62 एमएम का एक जिंदा कारतूस था। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह कारतूस उसके दादा की बंदूक का है। जो की सेना से सेवानिवृत है। परंतु इसके संबंध में वह कोई लाइसेंस या अन्य वेध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और बताया की यह कारतूस गलती से उसके बैग में रह गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपित के विरुद्ध  आर्म्स एक्ट  के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित की पहचान अलोकचंद उम्र 25 वर्ष ग्राम रोड़धार हिंडोलाखाल जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score