Home » उत्तराखंड » मनसा देवी मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

मनसा देवी मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Share Now

मृतक आश्रितों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score