नैनीताल जिले के खनस्यू थाना क्षेत्र के पतलोट में शनिवार शाम को वन्यजीव तस्करों और एसटीएफ जवानों के बीच हुई मुठभेड़ और सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया को गोली मारने वाला एक वन्यजीव तस्कर पुलिस की गिरफ्त में है। एसटीएफ ने खनस्यू थाना में चंपावत निवासी वन्यजीव तस्कर सुंदर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जहां पुलिस ने वन तस्कर सुंदर सिंह को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे तस्कर की पुलिस तलाश कर रही है।
शनिवार शाम को वन्यजीव व चरस तस्करों की दबिश में गई एसटीएफ की टीम पर तस्करों ने तीन राउंड फायरिंग की थी। जिसमें एक गोली एसटीएफ के एएनटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया के पेट में लग गई। जबकि दूसरी गोली स्थानीय काश्तकार नरसिंह को भी गोली लगी है जहां दोनों का इलाज चल रहा है।





