Home » देश » बर्थडे के दिन युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 6 बदमाश गिरफ्तार

बर्थडे के दिन युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 6 बदमाश गिरफ्तार

Share Now

दिल्ली। गाजीपुर इलाके में विकास नाम के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार ये आपसी विवाद का मामला है। इस हमले में विकास का दोस्त भी जख्मी हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विकास नोएडा की एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसकी शादी तय हुई थी। बुधवार को विकास का जन्मदिन था। इस मौके पर वह एक दोस्त के साथ गाजीपुर के पेपर मार्केट गया था, जहां कार टच होने पर विवाद हुआ।

इस विवाद के बाद विकास बदला लेने पहुंचा था, लेकिन वहां कई लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। इसमें विकास गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि 6 से अधिक लड़कों ने विकास और उनके दोस्त सुमित को पहले बुरी तरह पीटा था। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। विकास का दोस्त भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है।दिल्ली पुलिस ने पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा, “गाजीपुर इलाके में विकास नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्त के साथ किसी छोटी-सी बात पर बदला लेने पहुंचा था। विकास का कुछ दिन पहले युवकों से झगड़ा हुआ था। बुधवार को वह बदला लेने के लिए अपने दोस्त के साथ गाजीपुर गया। बाद में आरोपी ने भी अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया और विकास पर चाकू से वार कर दिया।”

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score