Home » उत्तराखंड » स्पा सेंटरों में छापेमारी,रेड में मिली आपत्तिजनक सामग्री, युवतियां रेस्क्यू

स्पा सेंटरों में छापेमारी,रेड में मिली आपत्तिजनक सामग्री, युवतियां रेस्क्यू

Share Now

उत्तराखंड में स्पा सेंटरों में छुपे गहरे राज!…रेड में मिली आपत्तिजनक सामग्री, युवतियां रेस्क्यू

उत्तराखंड में स्पा सेंटरों में अनियमित्ताएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने काशीपुर के प्रिया मॉल स्थित कूल स्पा सेंटर पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दूसरे प्रदेश की तीन युवतियों को रेस्क्यू किया। प्रशासन ने अनियमितताओं के चलते इस स्पा सेंटर को सील कर दिया है।

जिला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि शहर के कई स्पा और कैफे सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसएसआई अनिल जोशी और पुलिस फोर्स के साथ टीम ने छापेमारी के दौरान कूल स्पा सेंटर में ग्राहक प्रवेश रजिस्टर, पुलिस सत्यापन, ग्राहक आईडी रिकॉर्ड, लाइसेंस और थैरेपिस्ट के प्रमाणपत्र नहीं पाए। इसके अलावा सेंटर के अंदर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। तीन युवतियों को सुरक्षित निकालकर उनका सत्यापन कर रेस्क्यू किया गया।

स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर गढ़मुक्तेश्वर मजिस्ट्रेट को दी गई, जिन्होंने कानूनगो अरुण कुमार को मौके पर भेजकर स्पा सेंटर को सील करने के निर्देश दिए। प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि स्पा सेंटर के मालिक एवं संचालक के खिलाफ थाना काशीपुर में कानूनी कार्रवाई जारी है। टीम की इस कार्रवाई के बाद कई अन्य स्पा सेंटर संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए हैं। पुलिस अभियान लगातार जारी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score