Home » उत्तराखंड » नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: आज कोई फैसला नहीं, कप्तान को कड़ी फटकार, कप्तान बोले, 24 घंटे में गिरफ्तार करेंगे जिला पंचायत सदस्यों को, मामले की सुनवाई अब मंगलवार को

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: आज कोई फैसला नहीं, कप्तान को कड़ी फटकार, कप्तान बोले, 24 घंटे में गिरफ्तार करेंगे जिला पंचायत सदस्यों को, मामले की सुनवाई अब मंगलवार को

Share Now

नैनीताल। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष मामले में हाई कोर्ट अब 19 अगस्त यानी कल मंगलवार को सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जी नरेंद्र और उनके सहयोगी जज जस्टिस आलोक मेहरा की बेंच में चल रही है।

पांचों गायब जिला पंचायत सदस्यों को लेकर हाईकोर्ट ने कप्तान को कड़ी फटकार लगाई। कप्तान ने हाई कोर्ट में कहा कि सभी आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी कर ली जाएगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पांचों जिला पंचायत सदस्य लगातार गुमराह कर रहे हैं और उन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है यह गंभीर विषय है।

हाईकोर्ट की एस एस पी नैनीताल, पी एस मीणा को कड़ी फटकार। पूछा हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर कैसे घूम रहे थे नैनीताल में। टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा एस एस पी मीणा का तत्काल ट्रांसफर किया जाए। एडवोकेट जनरल ने माना नैनीताल पुलिस से गलती हुई। एस एस पी को एक मौका देने का किया आग्रह। कोर्ट ने कहा कि हम एस एस पी पर विश्वास खो चुके हैं। कोर्ट ने डी एम और एस एस पी को एफिडेविट दायर करने को कहा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score