Home » उत्तराखंड » दुःखद: थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन

दुःखद: थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन

Share Now

कर्णप्रयाग। थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। वे पिछले तीन महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं।

पहले उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां से स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें देहरादून लाया गया। देहरादून के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुन्नी देवी शाह ने अपने राजनीतिक जीवन में थराली क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहीं और लंबे समय तक जनसेवा से जुड़ी रहीं।

परिवार के सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग संगम तट पर किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score