राम नाम का पट्टा पहनाकर विधायक डॉ मोहन बिष्ट का स्वागत करते कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुमका
हल्दुचौड़ — 50वे वर्ष में प्रवेश कर रही हल्दूचौड नैनीताल रामलीला का कल मंगलवार साय विधिवत पूजन के बाद शुभारंभ हो गया हैl 11 दिन तक चलने वाली हल्दूचौड की मशहूर रामलीला का उद्घाटन लोकप्रिय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने फीता काटकर कियाl इस अवसर पर उन्होंने कहा हम सभी को मर्यादा श्री पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलना चाहिए l रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुमका ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के अपार सहयोग से इस वर्ष भी रामलीला का सफल मंचन करने जा रहे हैं, इस दौरान नारद के पात्र ने अपने सुंदर अभिनय से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, इस दौरान संरक्षक मंडल के उमेश कबडाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, इंदर सिंह बिष्ट, कमलेश चंदोला, रोहित दुमका, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डाला कोटी समेत कई लोग मौजूद रहे l




