Home » उत्तराखंड » नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी को धर दबोचा मोहंड से धर दबोचा

नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी को धर दबोचा मोहंड से धर दबोचा

Share Now

विकासनगर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने मोहंड (सहारनपुर) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कुंजा ग्रांट निवासी जावेद नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। छानबीन के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जावेद पुत्र बदर खान, निवासी कुंजाग्रांट कुल्हाल मोहंड (सहारनपुर) में छिपा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score