Home » उत्तराखंड » विवाहिता ने नहर में छलांग लगाकर दे दी जान, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

विवाहिता ने नहर में छलांग लगाकर दे दी जान, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Share Now

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत 17 मील चौकी के पास हल्दी नहर में एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर से प्राप्त सूचना के आधार पर बताया गया कि 17 मील चौकी के पास हल्दी नहर में एक महिला द्वारा छलांग लगाने की घटना घटित हुई है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ गोताखोर दल द्वारा हल्दी नहर में गहन सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। नहर के तेज बहाव एवं गहराई को ध्यान में रखते हुए सर्चिंग कार्य सावधानीपूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया। एसडीआरएफ टीम ने निरंतर प्रयास जारी रखते हुए आज महिला का शव बरामद किया।

बरामद शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतका की शिनाख्त रोशनी पत्नी सुदेश, उम्र 22 वर्ष, निवासी द्विकली, थाना बनडा, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score