कमलुआ गांजा घुनी नंबर एक से क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू गौड़ का नाम हल्द्वानी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख के रूप में एकाएक सामने आ गया है और वह दौड़ में बहुत आगे मानी जा रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन गौड़ की पत्नी मंजू गौड़ के साथ ज्यादातर बीडीसी सदस्यों का समर्थन बताया जा रहा है। पूरन गौड़ की क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में खासी पैठ मानी जाती है। इसीलिए उनकी पत्नी मंजू गौड़ का नाम सबसे आगे हो गया है।





