Home » उत्तराखंड » मसूरी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही खाई में गिरी पिकअप, दो लोग बाल-बाल बचे

मसूरी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही खाई में गिरी पिकअप, दो लोग बाल-बाल बचे

Share Now

मसूरी के चार दुकान रोड पर रविवार को एक पिकअप वाहन के ब्रेक फेल होने पर वह अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वाहन में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए और दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी सड़क और संभावित लापरवाही के चलते वाहन संतुलन खो बैठा। गौरतलब है कि मसूरी में इससे पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। पहाड़ी क्षेत्रों में थोड़ी सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score