Home » उत्तराखंड » महेंद्र सिंह नेगी बने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

महेंद्र सिंह नेगी बने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

Share Now

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें नैनीताल जिले के चोपड़ा, ज्योलीकोट निवासी महेंद्र सिंह नेगी को प्रदेश किसान मोर्चा की कमान सौंपी गई है। नेगी लगातार दो बार से बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे। संगठन में सक्रियता और किसानों के मुद्दों पर मुखर रहने की वजह से पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए इस बार उन्हें मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि नेगी के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से किसान मोर्चा को नई दिशा मिलेगी। वहीं, कार्यकर्ताओं में भी उनके अध्यक्ष बनने को लेकर उत्साह का माहौल है।

 

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score