Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी में 31 होमस्टे के लाइसेंस रद्द, बिना रजिस्ट्रेशन वालों पर सील की चेतावनी

हल्द्वानी में 31 होमस्टे के लाइसेंस रद्द, बिना रजिस्ट्रेशन वालों पर सील की चेतावनी

Share Now

हल्द्वानी: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल जिले में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे होमस्टे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पर्यटन विकास विभाग ने जांच के बाद जिले के 31 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया है।बताया जा रहा है कि जिले में कई होमस्टे बिना पूरे दस्तावेजों के संचालित हो रहे थे और उनमें विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद प्रशासन ने ऐसे होमस्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि यह कार्रवाई नैनीताल, रामनगर, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भीमताल क्षेत्रों में की गई है। इन स्थानों पर कई होमस्टे के दस्तावेज अधूरे पाए गए और कुछ जगहों पर नियमों की अनदेखी करते हुए होमस्टे का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि बिना पंजीकरण के होमस्टे संचालित पाए गए तो संबंधित प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संचालकों को नियमानुसार पंजीकरण कराने और दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score