Home » उत्तराखंड » लालकुआं में शोक: कैंसर से जूझ रहे व्यापारी अनिल शर्मा का निधन

लालकुआं में शोक: कैंसर से जूझ रहे व्यापारी अनिल शर्मा का निधन

Share Now

लालकुआं। लालकुआं नगर के लिए आज एक दुःखद खबर सामने आई है, यहां के व्यापारी का आकस्मिक निधन होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यहां वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी वरिष्ठ व्यापारी अनिल कुमार शर्मा का आकस्मिक निधन होने से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

यहां वार्ड नंबर दो निवासी एवं नगर के वरिष्ठ व्यापारी 45 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी आरती शर्मा एवं दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। आज दोपहर बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाल कर नगर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score