Home » उत्तराखंड » लालकुआं: मीना जोशी बनीं महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

लालकुआं: मीना जोशी बनीं महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share Now

लालकुआं। लंबे समय से क्षेत्र के तमाम सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाने वाली तथा क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास के दिए विशेष कार्य करने वाली मीना जोशी को कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने बिंदुखत्ता महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष ने उनसे अपेक्षा की है कि वह पार्टी के प्रचार प्रसार के साथ-साथ क्षेत्र की मातृ शक्ति को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी में शामिल करेंगी। मीणा जोशी को महिला ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत करने पर क्षेत्र के तमाम कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score