Home » उत्तराखंड » 1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम, जानें LPG, ITR, UPS, SBI क्रेडिट कार्ड और चांदी पर क्या है नया अपडेट

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम, जानें LPG, ITR, UPS, SBI क्रेडिट कार्ड और चांदी पर क्या है नया अपडेट

Share Now

हर महीने की तरह सितंबर 2025 से भारत में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे. इनमें एलपीजी, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग, सिल्वर हॉलमार्किंग, यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) से जुड़े बदलाव शामिल हैं.

LPG सिलेंडर की कीमत
सरकार हर महीने 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है.यह प्रक्रिया सितंबर में भी लागू होगी. इसका मतलब है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलिंडरों के दाम बढ़ या घट सकते हैं, जिसका असर सीधे आपके रसोई गैस बजट पर पड़ेगा.1 अगस्त 2025 को 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 33.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम कर दी गईं थी जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख
गैर-ऑडिटेड टैक्सपेयर्स (जिन्हें ऑडिट की जरूरत नहीं) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने की नई तिथि 15 सितंबर 2025 है, जो पहले 31 जुलाई थी.

UPS डेडलाइन
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी अब 30 सितंबर, 2025 तक UPS में शामिल होने का विकल्प चुन सकते हैं. यह समय सीमा पहले जून में खत्म हो रही थी.

SBI क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स में बदलाव
SBI कार्ड ने अपने चुनिंदा कार्ड्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियमों में बदलाव का ऐलान किया है. 1 सितंबर से SBI Lifestyle Home Centre, SELECT और PRIME कार्डहोल्डर्स अब डिजिटल गेमिंग, सरकारी वेबसाइट्स और कुछ चुनिंदा मर्चेंट्स पर ट्रांजैक्शन्स पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं पाएंगे.

सिल्वर ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग
देश में एक सितंबर से सिल्वर हॉलमार्किंग लागू हो जाएगी. ग्राहकों के पास हॉलमार्क वाली चांदी या बिना हॉलमार्क वाली चांदी खरीदने के दोनों विकल्प होंगे. बीआईएस ने चांदी के आभूषणों के लिए हॉलमार्किंग की सुविधा देने का फैसला किया है.

रजिस्टर्ड पोस्ट का स्पीड पोस्ट में विलय
इंडिया पोस्ट 1 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट में विलय कर रहा है. रजिस्टर्ड पोस्ट अब स्पीड पोस्ट की सर्विस का हिस्सा हो जाएगा.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score