Home » उत्तराखंड » केदारनाथ हाईवे: जवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन, यातायात ठप

केदारनाथ हाईवे: जवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन, यातायात ठप

Share Now

ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को जोड़ने वाले रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर शनिवार शाम करीब 7 बजे भारी भूस्खलन हुआ। जगतोली से लगभग एक किलोमीटर आगे पहाड़ी से गिरे टनों मलबे और पेड़ों ने सड़क को ढक दिया, जिससे पलभर में 10–15 फीट ऊँचा मलबे का टीला बन गया।

भारी मलबा और क्षति की आशंका को देखते हुए दोतरफा यातायात तुरंत रोक दिया गया। अनुमान है कि सड़क के 25–30 मीटर हिस्से को भी गंभीर नुकसान पहुँचा है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन दोनों ओर 40–50 मीटर पहले ही रुक गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे के अनुसार, मलबा हटाने में 4–5 दिन लग सकते हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score