Home » देश » जंगल ब्रेकिंग(उत्तराखंड) कॉर्बेट में नर हाथी की मौत से हड़कंप

जंगल ब्रेकिंग(उत्तराखंड) कॉर्बेट में नर हाथी की मौत से हड़कंप

Share Now

Uttarakhand city news Ramnagar-: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नर हाथी की मौत से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। बताया जाता है कि यह घटना कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ रेंज के कालागढ दक्षिणी बीट, धारा ब्लॉक, क०सं०-4 और 5 का मिलान नूनगढ सहायक नाले के पास की बताई जाती है जहां बीती देर शाम 25. जुलाई को वन कर्मियों ने गश्त के दौरान एक वयस्क नर हाथी का एक शव देखा जिसकी सूचना वनकर्मियों ने पार्क प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे पार्क प्रशासन ने जांच पड़ताल करते हुए बताया कि उक्त नर हाथी के दोनों दांत सुरक्षित पाए गए हैं शव लगभग 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हाथी की मृत्यु का कारण प्रथम दृष्टयता प्राकृतिक प्रतीत हो रहा है। फिलहाल फॉरेंसिक जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखकर टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score