Home » देश » तेंदुलकर एंडरसन ट्रॉफी भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट दिन 1 मैच स्कोरकार्ड अपडेट

तेंदुलकर एंडरसन ट्रॉफी भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट दिन 1 मैच स्कोरकार्ड अपडेट

Share Now

05:34 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पहले सत्र का खेल समाप्त

पहले सत्र में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवा दिए। उनकी सलामी जोड़ी को नीतीश रेड्डी ने पवेलियन की राह दिखाई। बेन डकेट 23 और जैक क्राउली 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों को नीतीश ने पंत के हाथों कैच आउट कराया। फिलहाल क्रीज पर ओली पोप 12 और जो रूट 24 रन बनाकर मौजूद हैं। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 83/2 है।

05:20 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: रूट-पोप के बीच पनप रही साझेदारी

जो रूट और ओली पोप के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों तीसरे विकेट के लिए 25 से ज्यादा रन जोड़ चुके हैं। भारत को तीसरे विकेट की तलाश है। फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर 70 के पार पहुंच गया है।

04:43 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: क्राउली आउट हुए

नीतीश रेड्डी ने बेन डकेट के बाद जैक क्राउली को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 43 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल ओली पोप और जो रूट क्रीज पर मौजूद हैं।

04:38 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: 43 पर इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को पहला झटका नीतीश रेड्डी ने दिया। उन्होंने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह 40 गेंदों में 23 रन बना पाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ओली पोप आए हैं। उनका साथ देने के लिए जैक क्राउली क्रीज पर मौजूद हैं।

03:56 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की पहली पारी जारी

पहले सत्र का खेल जारी है। बेन डकेट और जैक क्राउली की सलामी जोड़ी भारतीय गेंदबाजों का सामना कर रही है।

03:32 PM, 10-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की पहली पारी शुरू

इंग्लैंड की पहली पारी शुरू हो चुकी है। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं।

03:04 PM, 10-Jul-2025

IND vs ENG 3rd Test Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

03:02 PM, 10-Jul-2025

IND vs ENG 3rd Test Live: इंग्लैंड ने जीता टॉस

लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को जगह दी गई है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते। इसलिए फैसले का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम में भी एक बदलाव हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह आए हैं।

02:57 PM, 10-Jul-2025

IND vs ENG 3rd Test Live: इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 की घोषणा की, आर्चर की हुई वापसी

वहीं, इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। आर्चर की वापसी से इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होगा। पूरी तरह से फिट होने के बाद, यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज कहर बरपाने को तैयार है। आर्चर की चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए सिर्फ एक बदलाव किया है। जोश टंग की जगह आर्चर को शामिल किया गया है।

02:57 PM, 10-Jul-2025

IND vs ENG 3rd Test Live: आकाश-सिराज और बुमराह की तिकड़ी होती घातक

इंग्लैंड यशस्वी जायसवाल की शॉर्ट पिच गेंदों से परीक्षा लेने की कोशिश करेगा। हालांकि, यशस्वी जैसा निडर बल्लेबाज किसी भी पिच पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने का दमखम रखता है। बुमराह की वापसी पर प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। वह अब तक पूरी रंगत में नहीं दिखे हैं। लीड्स के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों पर गंभीर सवालिया निशान उठे थे, लेकिन आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने दूसरे टेस्ट में दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। अब इन दोनों के साथ बुमराह की तिकड़ी आक्रमण को एक शक्तिशाली रूप देती है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score