Home » उत्तराखंड » रामनगर: वन प्रभाग की कोटा रेंज में बाघ का हमला, मजदूर को मारकर जंगल में घसीटा

रामनगर: वन प्रभाग की कोटा रेंज में बाघ का हमला, मजदूर को मारकर जंगल में घसीटा

Share Now

रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज में बाघ के हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बाघ ने एक मजदूर पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद बाघ मजदूर को जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद जंगल से उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। मृतक मजदूर की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score