मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज बुधवार सुबह आयोजित होगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें से कई को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों की सेवा नियमावलियों को मंजूरी मिल सकती है, जिससे सरकारी कार्यप्रणाली में अधिक पारदर्शिता और दक्षता आने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त आवास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, आयुष, ऊर्जा तथा शिक्षा विभाग से संबंधित कई नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।




