Home » उत्तराखंड » कानून तोड़ा तो भरना पड़ेगा जुर्माना! 49 लोगों पर कार्रवाई, 18 घर मालिकों पर केस

कानून तोड़ा तो भरना पड़ेगा जुर्माना! 49 लोगों पर कार्रवाई, 18 घर मालिकों पर केस

Share Now

उत्तराखंड के हल्द्वानी और मल्लीताल क्षेत्रों में पुलिस ने सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए किरायेदारों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 18 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।

एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल और प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में मंडी और राजपुरा क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

करीब 300 लोगों का सत्यापन किया गया।

8 मकान मालिकों पर ₹10,000-₹10,000 के चालान किए गए (कुल ₹80,000 जुर्माना)।

9 व्यक्तियों पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत ₹2,250 का जुर्माना लगाया गया।

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, सीओ रामनगर सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक हेमचंद पंत के नेतृत्व में मल्लीताल में अभियान चलाया गया।

40 लोगों द्वारा सत्यापन न कराने पर ₹10,250 का चालान किया गया।

10 मकान मालिकों पर कार्रवाई: 03 का नगद चालान ₹15,000

07 का कोर्ट चालान ₹10,000-₹10,000, कुल ₹70,000 का जुर्माना।

पुलिस ने सभी नागरिकों, मकान मालिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें। ऐसा करना न केवल कानून का पालन है, बल्कि यह जन सुरक्षा के लिए जरूरी कदम भी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score