Home » उत्तराखंड » चमोली : देवाल में बादल फटने से पति-पत्नी लापता, बदरीनाथ हाईवे जगह – जगह अवरुद्ध

चमोली : देवाल में बादल फटने से पति-पत्नी लापता, बदरीनाथ हाईवे जगह – जगह अवरुद्ध

Share Now

चमोली : चमोली जिले में भारी बारिश व बादल फटने से पति-पत्नी लापता हो गए हैं। वहीं कहीं जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे गौचर से बदरीनाथ तक कही जगहों पर अवरूद्ध हो गया है।

पीपलकोटी मंगडीगाडा में हल्का मलवा आने से हाईवे अवरुद्ध , एनएच के पास नहीं जेसीबी

बृहस्पतिवार रात्रि को भारी बारिश व बादल फटने से तहसील देवाल में अतिवृष्टि होने से तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं विक्रम सिंह व उनकी पत्नी घायल हो गए हैं। गौशाला दबने से 15-20 मवेशियों की दबने की सूचना है। दूसरी ओर कालेश्वर में भी भारी बारिश से कही घरों में पानी घुस गया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे गौचर से बदरीनाथ तक दर्जनों जगहों पर अवरूद्ध होने से तीर्थयात्री जगह – जगह फंसे हुए हैं। पीपलकोटी मंगडीगाडा में मलवा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद। एनएच के पास मलवा साफ करने को एक जेसीबी मशीन तक उपलब्ध नहीं है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score