Home » उत्तराखंड » नैनीताल : रामगढ़ में फटा राजनीति का बादल …सैलाब कहां तक जाएगा, जिला पंचायत से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक राजनीतिक मौसम पर पेश हैं आज के ताज़ा समाचार… मनोज लोहनी की ओर से

नैनीताल : रामगढ़ में फटा राजनीति का बादल …सैलाब कहां तक जाएगा, जिला पंचायत से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक राजनीतिक मौसम पर पेश हैं आज के ताज़ा समाचार… मनोज लोहनी की ओर से

Share Now

हल्द्वानी। मानसून इस वक्त अपने पीक पर है। उत्तराखंड में तमाम जगहों पर बादल फटने की घटना भी सामने आ रही हैं। कहीं-कहीं रिमझिम बरसात हो रही है और उसका किसी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है मगर बादल फटने का नुकसान जरूर झेलना पड़ रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद उत्तराखंड में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत की राजनीति में भी इस वक्त यही चल रहा है। कहीं बिना किसी शोर शराबे के रिमझिम होती बरसात की तरह प्रत्याशी घोषित होने के बाद निर्णय भी हो चुका है कि कौन जिला पंचायत अध्यक्ष होगा और कौन ब्लॉक प्रमुख। मगर यह राजनीतिक रिमझिम प्रदेश के बहुत कम स्थानों पर दिखाई दे रही है। राजनीति के आकाश में इस वक्त अधिकतर स्थानों पर भयंकर उन बादलों का डेरा है जो की कभी भी भयंकर राजनीतिक तूफान और बड़ा राजनीतिक सैलाब ला सकते हैं। प्रस्तुत है नैनीताल जिले के राजनीतिक मानसून को लेकर आज के ताजा समाचार।

नैनीताल जिले में राजनीतिक मानसून की बात करें तो इस वक्त नैनीताल और रामनगर के ऊपर घनघोर बादलों का डेरा जमा हुआ आ रहा है। हालांकि नैनीताल जिले के रामगढ़ में नैथुआखान के पास पिछली दिनों ही राजनीतिक बादल भयंकर रूप से फट चुके है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख लखन सिंह नेगी को जिला प्रशासन के स्तर से एक फोन जाने के बाद रामगढ़ के आकाश में धीरे-धीरे बादलों का डेरा जुटा और रात होने लगा था जिस रात फोन पहुंचा। और सुबह होते-होते प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले ही बादलों ने पूरे नैथुआ खान बाजार को भयंकर तरीके से घेर लिया। उसके बाद लखन सिंह नेगी के इर्दगिर्द ऐसा बादल फटा कि प्रशासन की टीम को वहां से वापस लौटना पड़ गया।

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी में लखन सिंह नेगी की पत्नी मंजू नेगी का यह एक प्रवेश ऐसा था जिसकी परिणीति इस बादल फटने के रूप में सामने आई जिसे प्रतिलक्षित किया जा उस वक्त जिला प्रशासन ने।

आज सोमवार को मौसम राजनीतिक वैज्ञानिक कहते हैं कि नैथुआ खान के आकाश में फिर गरजते बादलों का डेरा है क्योंकि वहां आज जिला प्रशासन की टीम लखन सिंह नेगी के निर्माणाधीन स्कूल का जायजा और नाप जोख करने के लिए पहुंचने वाली है। दूसरी तरफ आज ही जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पदों पर नामांकन करने का दिन है जहां राजनीतिक बादल से बदल उमड़ घुमड़ रहे हैं। एक तरफ स्कूल की फाइलें और दूसरी तरफ नामांकन की जैसी बड़ी जिम्मेदारी और सीधा प्रदर्शन का काम। अब यह दोनों चीज किसी तरीके से मैनेज हो पाती है और कहां कैसे बरसात होती है यह आगे आना बाकी है। राजनीतिक मानसून के पंडितों के मुताबिक आज का दिन नैनीताल की राजनीति में बड़ा हलचल मचाने वाला है और यहां भयंकर राजनीतिक बारिश रामनगर से लेकर नैनीताल तक होने वाली है।

राजनीतिक मानसून के पंडितों के मुताबिक नैनीताल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद में कांग्रेस की लखन सिंह नेगी की दावेदारी रखने के बाद वहां ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर भी एक छोटा सा तूफान आने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसा इसलिए कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लखन सिंह नेगी की पत्नी मंजू को मान ली है और उन्होंने भी वीआईपी मेंबर के रूप में सारे बादलों को झटका कर ब्लॉक प्रमुख के पद पर भी बरसने की तैयारी कर ली है।

अब बात रामनगर के राजनीतिक मानसून की करते हैं। रामनगर में राजनीति के आकाश में पिछले कई दिनों से संजय नेगी और उसके सहयोगियों के ऊपर ही बादलों का डेरा जमा हुआ है। राजनीतिक मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार संजय नेगी की दावेदारी की पूरी पुष्टि हो चुकी है। हालांकि संजय नेगी अभी खुले संपर्क में से बताया जा रहे हैं मगर इसकी पुष्टि किस रूप में होती है यह तय नहीं हो पाया है। जो आभास आ रहा है उसे अब जल्दी ही निर्देशित रूप से अपना पूरा नामांकन करना पड़ेगा। इसके साथ ही राजनीतिक मानसून की स्थिति भी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। कई दिनों से इस बादल के बरसने की स्थिति का सामना हो रही थी मगर अभी फिलहाल सीधे रूप से बरसने के मूड में नहीं है और यह किसी राजनीतिक मसले के अंतर्गत आ रहा है जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। ऐसे में फिलहाल रामनगर के वर्तमान राजनीतिक मौसम के ज्ञाता श्री बिशन सिंह बिष्ट का यह पूर्वानुमान सही भी हो सकता है और गलत भी साबित हो सकता है। नैनीताल जिले में राजनीतिक मानसून के पूर्वानुमान का समाचार समाप्त।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score